फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिषदीय विद्यालयों को तय समय सीमा में खुलने और बंद होनें के आदेश को सख्ती से पालन कराने का लिखित फरमान बेसिक शिक्षा अधिकारी नें जारी किया है|
दरअसल अक्सर देखा जाता है कि कई परिषदीय विद्यालय सुबह निर्धारित समय पर नही खुलते और दोपहर को तय समय से पूर्व ही बंद कर दिये जाते है| लिहाजा इस मामले में बीएसए सख्त हो गये हैं| उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किये हैं| जिसमे परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य व इंचार्ज प्रधानाचार्य को आदेशित किया है कि वह निर्धारित शैक्षणिक कार्य के लिए समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालन करें| लापरवाही करनें वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी | बीएसए अनुपम अवस्थी नें बताया कि विद्यालयों के संचालन का समय निर्धारित है, जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| 


देर से खुलने व जल्दी बंद होनें वाले विद्यालयों पर कसेगा शिंकजा




