शिक्षक संघ नें जनप्रतिनिधियों को सौपा ज्ञापन

0
532

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्तर-प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ नें जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग कर मर्जर प्रक्रिया अपनाते हुए विद्यालयों को बंद किये जानें का विरोध दर्ज कराया गया|
संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आयेंद्र यादव, जिला मंत्री प्रवेश सिंह राठौर नें सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील शाक्य को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग का नाम देते हुए परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के 50 से कम संख्या वाले विद्यालयों का मर्जर प्रक्रिया अपनाये जानें का निर्देश जारी किया गया है| जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है |इसके साथ ही प्रदेश के हजारों की संख्या में शिक्षकों के वर्तमान एवं आनें वाले शिक्षकों ले पदों को समाप्त किये जानें की मंशा प्रतीत होती है| शिक्षक संघ नें प्रक्रिया को निरस्त करनें की मांग की है| इस दौरान ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, आलोक दुबे,ऋषि पाल यादव, अनुराग पाण्डेय, आदेश अवस्थी आदि रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]