प्रचण्ड गर्मी में जीना हुआ मुहाल,आसमान से बरस रही आग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में जून के दूसरे सप्ताह में मौसम ने अपना रंग दिखा दिया है। भीषण गर्मी और तपिश में लोगों का जीना मुहाल हो रखा है|Kashvi Aesthetics Farrukhabadजनमानस के साथ ही पशु पक्षी भी भीषण गर्मी से बिलबिला रहे है|सूर्य की किरनो ने रौद्र रूप धारण कर रखा है आसमान आग उगल रहा है।लू के थपेड़ों से जनमानस बुरी तरह त्रस्त है। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा सा नाजारा दिख रहा है।दुकानदार दोपहर में भीषण गर्मी के कारण अपनी दुकाने बंद करके घर निकल ले रहे है,भीषण गर्मी के कारण व्यापार में कुछ मंदी दर्ज की जा रही है|केवल लोग अतिआवश्यक चीजो की खरीददारी कर रहे है|सुबह के सात बजे से लेकर चार बजे तक सूर्य का प्रभाव इतना अधिक हो रहा है कि लोग निकल नहीं पा रहे है। भीषण गर्मी के कारण छोटे-बड़े नदी व तालाब सूखने के कागार पर है। भीषण गर्मी का अंदाजा महज इस बात से लगा सकते हैं कि सुबह के नौ बजते ही जमीन पूरी तरह से तपने लगती है और इसका असर शाम ढलने तक रहता है। इधर जैसे-जैसे गर्मी की तपिश बढ़ रही है, वैसे वैसे जलस्तर भी नीचे जा रहा है।