पांचालघाट पर भीषण जाम से तड़प उठे यात्री,रेंग कर निकले वाहन,पैदल चलना भी मुश्किल

0
910

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के इटावा बरेली हाईवे पर पांचालघाट पुल पर विगत कई दिनों से छुटपुट जाम के हालात बने हुए थे जिसने आज सुबह विकराल रूप धारण कर लिया|देखते ही देखते कई किलोमीटर तक लम्बा जाम लगता चला गया|जिससे तमाम यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा|जाम में फंसे लोग गर्मी से बिलबिला उठे|घंटो लगे जाम में मजे की बात यह है कि पांचालघाट चौराहे पर जहाँ जाम लग रहा था वही चंद कदमो की दूरी पर पांचालघाट चौकी और चौकी में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस जो जनता की सेवा में निरन्तर तत्पर रहती है नदारद दिखी| कई यात्रियों में छुटपुट झगडा और आपस में मारपीट भी हुई|ऐसा जाम जिससे आम जनमानस को आवागमन करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है|जाम के झाम से जूझने वाले लोग प्रशासन और पुलिस को कोसते हुए अपने व्यर्थ हुए समय की भरपाई करते नज़र आये|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]