अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ से ताईक्वंड़ो के गुर सीखेंगे नौनिहाल

0
1122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन के द्वारा जनपद के बच्चो को ताईक्वंड़ो के गुर सिखानें के लिए नई पहल की है| जिसके लिए अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ को बुलाकर एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadजिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन की अध्यक्ष डा. रजनी सरीन नें लोहाई रोड स्थित अपने आवास पर बताया कि ताईक्वंड़ो के खिलाड़ियों के लिये अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षण देनें की पहल की गयी है| जिसमे केबल फर्रुखाबाद के खिलाडी प्रतिभाग करेंगे| प्रशिक्षण शिविर 5 जून से 12 जून तक चलेगा| जिसमे अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ खिलाड़ियों को इसके गुर सिखायेंगे| एक शिविर में 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे | प्रतिदिन 5 घंटे का अभ्यास व 2 घंटे का मध्यकाल विश्रामव भोजन होगा| ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ गंगा आरती करेंगे और पवित्र संकिसा व अन्य तीर्थी का भ्रमण करेंगे| इस दौरान जिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन सचिव अजय प्रताप सिंह , उदय कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]