युवक नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) युवक नें फांसी लगा ली| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र बालकिशन जाटव ने घर में कमरे के की छत के कुंडे से चादर से लटक कर आत्महत्या कर ली| प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद मौके पर पहुंचे| मृतक की पत्नी कुसुम व मां शारदा देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| बीते दिन मृतक ने गंगा में कूदने की कोशिश की थी,तब ग्रामीणों ने उसे बचा लिया| मृतक शराब पीने का आदी था| थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जाँच कर रही है|