गंगा में डूबने से दुकानदार के दिव्यांग पुत्र की मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा में डूबने से दुकानदार के दिव्यांग पुत्र की मौत हो गई। पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना कादरी गेट के पुरानी घटिया निवासी संतोष कुमार शुक्ला गंगा घाट पर ही प्रसाद की दुकान लगाते हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र आकाश पैर से दिव्यांग है। बीती शाम लगभग 6: 30 बजे वह घर से निकला, देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को उसका शव पुरानी घटिया पैंटून पुल के निकट गंगा में उतराता मिला। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां सीमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को निकलवाया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।