पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त तेल भंडारण के आदेश

0
820

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आपात स्थिति के मद्देनजर जनपद के प्रत्येक डीजल-पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल व 2000 लीटर पेट्रोल तत्काल प्रभाव से आरक्षित किये जाने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी के निर्दश पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने जनपद के समस्त डीजल-पेट्रोल पम्प स्वामियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने रिटेल आउटलेट पर 5000 लीटर डीजल व 2000 लीटर पेट्रोल आरक्षित रख लें तथा यह आरक्षित मात्रा पम्प के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जाय ताकि आपात स्थिति के समय आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी नें आधा दर्जन पेट्रोल पम्पों पर जाकर जाँच की और निर्देश दिये|



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]