बड़ी खबर: घर से 15 संदिग्ध बाइकें बरामद

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर के भीतर से पुलिस को संदिग्ध 15 बाइकें बरामद हुई| पुलिस नें मकान मालिक के पुत्र को हिरासत में ले लिया| वहीं सभी वाहनों लो भी पुलिस नें कब्जे में लेकर जाँच शुरू की है|
थाना कादरी गेट के विक्रम नगर सातनपुर निवासी कैलाश वर्मा का पुत्र सोनू उर्फ़ सौरभ जय श्री श्याम बाइक सेल्स के नाम से फर्म चलाता है| पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सोनू के घर के भीतर कई बाइकें संदिग्ध रूप से खड़ी हैं| सूचना मिलने पर सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने घर के भीतर से 15 बाइकें कब्जे में ले लीं| पुलिस नें सोनू को भी हिरासत में ले लिया| सोनू नें बताया की वह किश्त टूटी हुई बाइकों को खरीद कर बिक्री करते हैं| सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय नें बताया कि मामले में जाँच करायी जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|