बालू खनन के विवाद में असलहे ताने, नकदी छीनने का आरोप

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बबलू खनन के विवाद में जमकर हंगामा हुआ| असलाहे ताने गये और नकदी छीनने का आरोप लगाया गया| मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है| दो असलाह धारियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया|
जनपद बदायूं के मूसाझाग सहजनी निवासी दलवीर सिंह पुत्र शिव देव इनें दर्ज कराए गये मुकदमें में कहा कि तहसील अमृतपुर के अस्मपुर में बालू खनन के लिए पट्टे अंतराम शाक्य पुत्र काली चरण निवासी कुईया बूट से युक्ति पट्टे से बालू खनन संचलन के लिए 26 अप्रैल 2025 को लिया था| तभी से वह बालू खनन का संचालन कर रहा है| 4 मई 2025 को मनोज यादव पुत्र विजय सिंह निवासी कायमगंज, बबलू, अमित सिंह, हरिओम निवासी बलीपट्टी व 20-25 लोग अज्ञात असलहों से लैस होकर आये और राइफल तानकर दलवीर सिंह से 30 हजार व 6500 रूपये ट्रक चालक से जबरन छीनने ले लिये | दलवीर सिंह को जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और मौके से दो राइफल वालों को हिरासत में ले लिया| दलवीर सिंह नें आरोपियों से जान का खतरा बताया है|