लखनऊ:उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम सुहाना बना है।बादलों की आवाजाही और हल्की बरसात से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे आम जनमानस को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को लखनऊ के साथ अधिकतर जनपदों में वर्षा के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।आज सोमबार को मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और अलीगढ़,कौशांबी,प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र में आंधी तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर,चित्रकूट, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है|

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा,तपिश और लू दौर फिर से शुरू होने की संभावना है, जिससे दिन और रात के पारे में तेज वृद्धि होगी। इस माह के तीसरे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की सम्भावना है|
प्रदेश में हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज,आंधी तूफान का पूर्वानुमान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



