महिला से टप्पेबाजी, जेबरात साफ, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया| शातिर उसकी नकदी व जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गये| पुलिस नें जाँच की|

जनपद हरदोई के पाली लखमापुर निवासी चांदबीबी पत्नी रहीश मियां रोडबेज पास से लाल दरबाजे पंहुची| चाँद बीबी रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद जानें के लिए लाल दरवाजा मस्जिद के पास खड़ी थी| उसी दौरान दो युवक आये और उन्होंने कहा कि उनके पास सरकारी गाडी है, जिससे वह कम पैसे में ही फरीदाबाद पंहुच जायेगी| दोनों टप्पेबाजों नें कहा कि आगे चेकिंग है लिहाजा अपने पास का जेबरात व नकदी दे दो|जिसे चेक करा दें| टप्पेबाजों ने एक अपना झोला चाँदबीबी को पकड़ा दिया और खुद उसका
रुपया और चांदी के जेबरात लेकर चम्पत हो गये| काफी देर दोनों टप्पेबाजों के वापस ना आनें पर चाँद बीबी को शक हुआ| जिसके बाद उसनें पुलिस को जानकारी दी| सूचना मिलने पर रोडबेज चौकी प्रभारी कपिल कुमार मौके पर पंहुचे| पुलिस ने ठंडी सड़क स्थित एक शोरुम मे लगे सीसीटीवी कैमरे देखे |जिसमे दोनों आरोपी कैद हो गये| चौकी प्रभारी रोडबेज कपिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है|