गौशाला में अव्यवस्था पर डीएम नें किया जबाब तलब

0
855

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गौशाला में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अव्यवस्था से रूबरू होना पड़ा | जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर कर जिम्मेदारों से जबाब तलब किया है|

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गौवंश आश्रय स्थल नगला बाग रठौरा व गौवंश आश्रय स्थल मोहम्दाबाद, विकास खंड मोहम्दाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौशालाओ में साफ सफाई की व्यवस्था अत्यंत ही दयनीय पायी गयी, नगला बाग रठौरा में गौशाला में दाना,नमक, खली नही पाई गई, मौके पर गौपालक भी कम पाये गये।
मोहम्दाबाद गौशाला में मौके पर 05 के सापेक्ष केवल एक गौपालक पाया गया, गौशाला में जगह-जगह कीचड भरा पाया गया, गोबर के ढेर लगें पाये गये, गोबर के ढेरों पर ही गौवंश बैठे पाये गये| सीसीटीवी क्रियाशील नही पाये गये| जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जतायी गयी| गौशाला प्रभारी व पशु चिकित्सक का स्पस्टीकरण लेकर आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उपजिलाधिकारी सदर रजनी कान्त रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]