सट्टे की अवैध खाईबाडी करने में दो आरोपी लाखो की नगदी सहित गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सट्टे की अवैध खाईबाडी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को 862090 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है|कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश,एसओजी प्रभारी सचिन सिंह चौधरी,सर्वेिलेंस प्रभारी दीपक भाटी की सयुंक्त टीम ने कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी निवासी विशाल गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता व जनपद सीतापुर ने मुंशीगंज चौराहा निवासी अजय कश्यप उर्फ़ बाला पुत्र लल्लू राम कश्यप को सट्टे की खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार किया है|
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाईन सभागार में बताया कि आरोपियों के पास से 40 सट्टा पर्ची,2मोबाईल फ़ोन,एक आइफोन,862090 रूपए नगद व खातो में 3925424.49 रूपए मिले है जिन्हें फ्रीज किया गया है|