शाहजहांपुर:जनपद शाहजहांपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है| यहां गंगा एक्सप्रेसवे पर देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी बनाई गई है जिस पर 2 मई यानि आज राफेल-जगुआर जैसे लड़ाकू विमान उतरेंगे|







पहली बार भारतीय वायुसेना के राफेल,मिराज और जगुआर जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स यहां लैंडिंग करेंग|यह अभ्यास गंगा एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर होगा जिसमे भारतीय वायु सेना अपने शौर्य का प्रदर्शन करेगी।वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन के उजाले के साथ ही रात में भी उतरने व उड़ने का अभ्यास करेंगे।इसके साथ ही रात में लैंडिंग व टेक ऑफ कराने वाली यह देश के किसी भी एक्सप्रेस वे की पहली हवाई पट्टी बन जाएगी।आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 27 अप्रैल से वायुसेना के अधिकारी व जवान यहां पर तैनात हैं।गुरुवार दोपहर बाद कमांडो का दस्ता भी पहुंच गया। इन सभी ने अपने तैनाती स्थल व हवाई पट्टी पर सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास किया।

शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ शाम में हवाई पट्टी पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थाों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। 
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज वायुसेना दिखाएगी अपना दमखम,उतरेंगे राफेल-मिराज जैसे लड़ाकू विमान

