लखनऊ:उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 10 पूर्व मध्यमा द्वितीय में मऊ के विद्यांशु शर्मा ने 93.42% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। वही कक्षा 12 उत्तर मध्यमा द्वितीय में जौनपुर की भूमिका ने 85.21% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं दोनों विद्यार्थियों ने संस्कृत शिक्षा में अपनी उत्कृष्टता से जिले का नाम रोशन किया।परीक्षाफल को संस्कृत शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmssp.com पर देखा जा सकता है।







[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



