41 सेवानिवृत शिक्षक सम्मानित

0
548

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम में 41 सेवानिवृत शिक्षकों को रामचरित मानस व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया|

शहर के ठंडी सड़क स्थित एक भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ कायमगंज विधायक डा. सुरभि के साथ ही डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्र्ज्वालित कर किया| नीरज शुक्ला ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। बढ़पुर ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र सिंह राठौर,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल, ओमप्रकाश पाल, अमर सिंह राणा,वीरेंद्र पटेल ने विचार व्यक्त किये| जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। पुलवामा शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी| राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।





[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]