सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सड़क किनारे मजदूर पड़ा मिला | परिजनों नें उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया | चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम निनौँआ खरौआ निवासी 26 वर्षीय महावीर पुत्र रामसिंह रविवार शाम घर से निकला था| परिजनों के अनुसार उसका साथी उसे बुला ले गया था| रात भर महावीर घर नही पंहुचा| सोमवार सुबह महावीर राजा नगला पुलिया के निकट परिजनों को पड़ा मिला| महावीर के भाई विक्रम नें उसे लोहिया अस्पताल में 10:7 बजे भर्ती कराया| ईएमओ नें महावीर को मृत घोषित कर दिया| मृतक का विवाह नही हुआ था| उसकी माँ संतोषी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक 6 भाईयों में दूसरे नम्बर का था| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| पोस्टमार्टम में महावीर के शव में एल्कोकल मिला| मौत के कारण की पुष्टि ना होनें से विसरा सुरक्षित किया गया| कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की
जायेगी|