नकली पनीर पर शिंकजा कसने की तैयारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला प्रशासन नें नकली पनीर पर शिंकजा कसने की तैयारी शुरू की है| लिहाजा सम्बन्धित विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये गये है|
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बन्धु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई| जिसमे ई-रिक्शा व टैम्पों को सड़क पर मनमाने ढंग से रोंक देनें, बाइक व कार चालकों के द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े करने को लेकर आपत्ति दर्ज करायी गयी| बैठक में कहा गया कि पार्किंग का मामला न्यायालय में है, लिहाजा पार्किंग बनने में बाधा उत्पन्न हो रही है| बन्दर व आबारा कुत्तो जनजीवन प्रभावित हो रहा है| पालिका नें बताया कि अब तक 140 बन्दर पकड़े जा चुके हैं| विद्युत अधिकारियों के फोन ना उठानें की शिकायत व्यापारियों नें की| जिस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये | नगर पालिका के वाटर कूलर ठीक करनें के निर्देश दिये गये| बालिका विद्यालयों के सामने छुट्टी के समय अश्लिला रोंकनें को पुलिस तैनात करनें की मांग की गयी| व्यापारियों नें शिकायत करते हुए कहा कि बीबीगंज में नाली निर्माण महायोजना के तहत नही बन रही है| नगर में नकली पनीर बननें की बात रखी गयी| जिस पर सीडीओ नें कार्यवाही के निर्देश दिये गये|