140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंक के आकाओं की तोड़ेगी कमर,आतंकियों को उनकी कल्पना से बड़ी मिलेगी सजा:पीएम मोदी

0
562

नई दिल्ली:22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध है| इस आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या हुई है|इस कायराना हमले के बाद से देशवासियों का गुस्सा अपने ऊफान पर है|इसी बीच बिहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकल बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं जिसने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी…सजा मिलकर रहेगी|
आतंकियों की जमीन को मिट्टी में मिला देंगे| पीड़ित परिवार के साथ देश खड़ा है कई लोगों का इलाज चल रहा है| आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया,किसी ने अपना साथी खोया|देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला किया है|निहत्थों पर हमला किया जिसने ये हमला किया है उन आतंकियों को और साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी| सजा मिलकर रहेगी|कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा है हमारा आक्रोश एक जैसा है|आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे|140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी|मैं पूरी दुनिया को बताना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]