बाबा-चाचा को रिमांड पर ले गंगा में तलाशा किशोरी का शव, कपड़े बरामद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किशोरी की हत्या कर शव गायब करनें के मामले में पुलिस नें आरोपी बाबा-चाचा को रिमांड पर लेकर उसके साथ गंगा में शव की तलाश की| लेकिन सफलता नही मिली| मामला पुलिस की गले ही हड्डी बन गया है| वहीं चर्चा का विषय बना हुआ है|

कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी संजू की 13 वर्ष की पुत्री मोना 2 मार्च की रात से गायब हो गयी थी। उसी रात में सीसीटीवी फुटेज में करीब ढाई बजे बाइक सवार दो लोग चादर में लपेटकर कुछ ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होनें पर मोहल्ले के लोगों ने चर्चा शुरू हुई| दो दिन बाद 4 मार्च को जनपद एटा के थाना अलीगंज के गाँव फतेहपुर निवासी किशोरी के मामा विनोद तोमर नें विनोद ने हत्या कर शव गायब करने की आशंका में किशोरी के बाबा विजेंद्र सिंह, पिता संजू, चाचा विजय, चाची शिवानी निवासीगण मोहल्ला नुनहाई व शिव कुमार निवासी ग्राम जोगामई थाना जैथरा एटा के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आरोपी बाबा विजेंद्र सिंह व चाचा विजय नें न्यायालय में समर्पण कर दिया था| बीते दिनों लगभग 5 दिन पूर्व कायमगंज कोतवाली पुलिस नें आरोपियों की रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था| लिहाजा सोमवार को कोतवाल कायमगंज अनुराग मिश्रा नें पुलिस बल के साथ आरोपी के बाबा विजेंद्र सिंह व विजय को रिमांड पर लिया|
गंगा में कपड़े और कड़ा बरामद
कायमगंज कोतवाली पुलिस नें आरोपी बाबा विजेंद्र सिंह व चाचा विजय को रिमांड पर लेकर थाना कादरी गेट के पांचाल घाट से गंगा में लगभग दो किलोमीटर दूर तक नाव में बैठकर गोताखोरों के सहारे किशोरी के शव की तलाश की| कोतवाल अनुराग मिश्रा नें जेएनआई न्यूज को बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर किशोरी के कुछ कपड़े और हाथ का कड़ा बरामद हुआ है| मामले में जाँच की जा रही है|