धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

0
635

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती के आवास पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियों की चर्चा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकलाने को लेकर समय बनी| जिसमे भीड़ जुटाने को लेकर जिम्मेदारी भी दी गयी|
फर्रुखाबाद ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे भगवान परशुराम की शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार हुई| ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा यात्रा का प्रभारी आदित्य दीक्षित डब्बू को बनाया गया| यात्रा का संयोजक सौरभ मिश्रा चंकित हिंदू महासभा को बनाया गया| यात्रा में सहयोगी संगठन के लिए राष्ट्रीय ब्रह्म मंच के राष्ट्रीय सचिव अरविंद अवस्थी ने कहा कि यात्रा को हर वर्ष से ज्यादा भव्यता देने के लिए मेरी पूरी कार्यकारणी गठन की गई है| बैठक में शहर कमेटी के एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने भाग लिया| हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, विकास मंच अध्यक्ष भइयन मिश्रा, प्रभात मिश्रा, राम मिश्रा अमन अवस्थी, अमन दुबे, आलोक त्रिवेदी, अनिल त्रिपाठी, विशाल दुबे, गिरीश दुबे, लाला राम दुबे, दीपक मिश्रा, आशु अग्निहोत्री, मटर लाल दुबे, गोपाल मिश्रा सभासद, भप्पू सोनी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]