फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री राम विविध कला केंद्र के निर्देशन में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी | जिसकी तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में रूपरेखा तय की गयी| 
शहर के खतराना स्थित पीपल वाले बालाजी महाराज के निकट एक विद्यालय में बैठक आयोजित की गयी| जिसमे बैठक की अध्यक्षता रमेश चन्द्र त्रिपाठी नें की| बैठक में 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी| बैठक में श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक विजय दुबे (मटर लाल) नें कहा कि विविध कला केंद्र का अध्यक्ष संजीब दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमलेश मिश्रा, आनन्द प्रकाश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया| यात्रा का प्रभारी आदित्य दीक्षित को मनोनीत किया गया| संयोजक सौरभ मिश्रा को बनाया गया| महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अध्यक्ष पद पर सोनी शुक्ला को दी गयी, महामंत्री चित्रा अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष हेमा मिश्रा को मनोनीत किया गया|
मंत्री पद पर दीपक मिश्रा, उप मंत्री क्रांति पाठक, प्रशासनिक व्यवस्था दीपक चतुर्वेदी, यात्रा संचालन अजय दुबे, राघवेन्द्र अग्निहोत्री,रवि वाजपेयी को मनोनीत किया गया| बैठक में बताया गया कि 7 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन सरस्वती भवन में किया जायेगा| विमलेश मिश्रा नें कहा कि सभी पदाधिकारी पीला कुर्ता व भगवा धोती पहनें| विजय दुबे नें कहा कि अयोध्या की तरह ही दिब्य रथ की व्यवस्था इस बार सहारनपुर से की गयी है| कुलभूषण श्रीवास्तव, उदयपाल चौहान, शिवदेश सिंह, कृष्णकान्त अक्षर, ज्ञानेंद्र सिंह, राहुल वर्मा, डा.प्रभात अवस्थी, गोविन्द अवस्थी आदि रहे |
दिव्य रथ में 6 अप्रैल को निकलेगी श्री राम की भव्य शोभायात्रा



