फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बिजली करंट की चपेट में आनें से दो सगे मासूम भाई-बहनों का निधन हो गया था | जिसकी जानकारी पर पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी| दु:खी परिजनों से महंत ईश्वर दास महाराज नें भेट कर उन्हें सांत्वना दी| उन्होंने कहा की पूरे जनपद की शोक संवेदना परिवार के साथ है|
मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी नमो चतुर्वेदी के 6 वर्षीय पुत्र युवराज, 8 वर्षीय पुत्री अन्नया उर्फ किट्टू की बिजली करंट से निधन हो गया था| घटना से पूरी जनपद में शोक की लहर है| बुधवार को दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज मृतक बच्चो के परिजनों से मिले| महंत ईश्वर दास नें कहा कि घटना से हर कोई दुःखी है, हर किसी को झकझोर दिया है| उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनायें परिवार के साथ है|इसके उपरांत पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद भी सांत्वना देनें पंहुची और परिवार को हिम्मत दी|
मासूम भाई-बहनों की मौत पर परिजनों से मिले महंत ईश्वर दास



