आकांक्षा सक्सेना सहित दो जेल विजिटर मनोनीत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद न्यायाधीश के आदेश पर आकांक्षा सक्सेना सहित दो को कारागार विजिटर की जिम्मेदारी दी गयी है| जिससे लोगों नें उन्हें बधाई दी हैं|

दरअसल जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा एशियन कम्प्यूटर की प्रबंध निर्देशक व समाज सेवी आकांक्षा सक्सेना व कन्हैया लाल जैन को जिला व केन्द्रीय कारागार के जेल विजिटर के अशासकीय सदस्य के रूप में नामित किया था| जिला जज विनय कुमार तृतीय के आदेश पर जिसमे जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कुल 11 अधिकारी शासकीय सदस्य नामित किये गये है| जबकि आकांक्षा सक्सेना व कन्हैया लाल जैन को अशासकीय जेल विजिटर नामित किया है|