146 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। कुल 146 आंगनबाडी को नियुक्त पत्र सौपे गये |
जनपद के बढ़पुर व्लाक में 21, कायमगंज 24, कमालगंज 22, मोहम्मदाबाद 21, नवाबगंज 24, राजेपुर 15 व शहर में 10 व शमसाबाद में 05 आंगनबाडी को नियुक्त पत्र सौपे गये| जिसमे एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज महिला व एक विधवा का चयन किया गया| जनपद में कुल 1472 स्वीकृत पद है| इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, सांसद प्रतिनिधि राहुल राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा, जिलधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, सीडीओ अरविन्द मिश्रा, एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि रहे |