फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में परिवहन आयुक्त व शासन द्वारा नामित पर्यवेक्षक ब्रजेश नारायण सिंह व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में आबकारी की फुटकर दुकानों का ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थापन किया गया|
जनपद फर्रुखाबाद की देशी शराब की 219 दुकानों के सापेक्ष 2132 आवेदन, कम्पोजिट शॉप की 83 दुकानों के सापेक्ष 724 आवेदन, मॉडल शॉप की 02 दुकानों के सापेक्ष 04 आवेदन व भांग की 08 दुकानों के सापेक्ष 10 आवेदन प्राप्त हुए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग जैन के तकनीकी सहयोग द्वारा मौजूद 03 आवेदकों से सीड नम्बर लेते हुए सिमुलेशन की प्रकिया प्रारम्भ हुई, इस प्रक्रिया को 03-03 बार दोहराया गया, इसके बाद ई-लाटरी की रैण्डमाइजेशन की प्रकिया में जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा उपस्थित 03 आवेदकों से सीड नम्बर लेते हुये देशी शराब, मॉडल शॉप, कम्पोजिट शॉप, एवं भांग की दुकान का रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ई-लॉटरी पोर्टल पर समस्त आबकारी दुकानों का परिणाम घोषित किया गया और चयन समिति की सहमति के आधार पर जनपद की देशी शराब की 219 मॉडल शॉप की 02, कम्पोजिट शॉप की 83, एवं भांग की 08 दुकानों का वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रथम चरण का व्यवस्थापन ई-लॉटरी के माध्यम से करा दिया गया| पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित ज्ञानेश बब्बू, सहायक आबकारी आयुक्त (सदस्य) एवं जीपी गुप्ता आदि रहे|
आबकारी दुकानों का ई-लॉटरी से व्यवस्थापन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


