फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गृहकलह से तनाव में आयी महिला नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें मौके पर पंहुच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम तुसौर निवासी 60 वर्षीय रामवती पीटीआई उदयपाल नें घर के कमरे में छत की धन्नी में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी| जानकारी मिलने पर सीओ रविन्द्र नाथ राय, थानाध्यक्ष योगेद्र कुमार सोलंकी, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की| उप निरीक्षक अमित कुमार द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| थानाध्यक्ष नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है|



