फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)मकान कब्जे के विवाद में लाइसेंसी पिस्टल क खौफ दिखाकर मारपीट करनें और जान से मारनें की धमकी देनें के मामले में स्कूल प्रबन्धक व उसके भाई सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी सुधा पत्नी अखलेश नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि उका पुत्र आयुष कक्षा 12 का छात्र है| उसका परीक्षा केंद्र प्रबन्धक शिव कुमार पुत्र पाती राम निवासी खिमसेपुर के कालेज में है| परीक्षा के दिन 24 फरवरी को जब आयुष पेपर देनें गया तो प्रबन्धक नें उसे कालेज में प्रवेश नही दिया और भगा दिया| एफआईआर में सुधा नें बताया कि प्रबन्धक शिव कुमार व रामू पुत्र पातीराम, गौरव व वैभव पुत्र रामू, सुभाष पुत्र रामेश्वर दयाल, मोहित पुत्र सुभाष निवासी खिमसेपुर उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं| 28 फरवरी को दोपहर 11 बजे प्रबन्धक शिव कुमार अपने हाथ में लाइसेंसी पिस्टल, रामू डबल वैरल लाइसेंसी बंदूक, गौरव लाइसेंसी पिस्टल, सुभाष व वैभव अपने हाथों में लाठी-डंडा लिए हुए थे| मोहित अबैध तमंचा लिया था| जब गाली-गलौज देनें से मना किया तो आरोपियों नें लात घूसों व असलहों की बट से मारपीट की| जिससे सुधा व उसके पति अखलेश के गंभीर चोट आयी| आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी| मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है|
असलहों का खौफ दिखाकर मकान पर कब्जे के मामले में कालेज प्रबन्धक व भाई सहित आधा दर्जन फंसे



