सैकड़ो साल बाद कब्जा मुक्त हुए माधौपुर नर्मदेश्वर शिवालय में महाशिवरात्रि पर होगी महापूजा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विगत दिनों शहर के ग्राम माधौपुर स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर शिवालय को सैकड़ों साल बाद कब्जा मुक्त कराया गया था| जिससे शिवालय में लोगों के पूजा पाठ का दौर शुरू है| लिहाजा शिवालय के कब्जा मुक्त होनें के बाद पड़ रही पहली महाशिवरात्रि पर महापूजा और भव्य रुदाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है|
दरअसल जेएनआई न्यूज के समाचार प्रकाशन के बाद सक्रिय हुये हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व उनकी टीम के साथ अन्य संगठनों ने दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज (ब्रह्मचारी) के नेतृत्व में विगत दिनों माधौपुर स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर शिवालय को कब्जा मुक्त कराकर उसमे नर्मदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करायी थी| जिसके बाद बाद मन्दिरों के जीर्णोद्धार की रूप रेखा कार्यक्रम तैयार की गयी| एक मन्दिर का जीर्णोद्धार किया भी गया है| वहीं अब मुख्य नर्मदेश्वर शिवालय के जीर्णोद्धार करानें की योजना को भी साकार करनें का प्रयास जारी है| बुधवार को प्राचीन नर्मदेश्वर शिवालय में महंत ईश्वरदास महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा और सभी श्रद्धालु भव्य रुद्राभिषेक व पूजा का आयोजन करेंगे| जिसको लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है|