फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मारपीट के साथ ही फायरिंग कर जान लेवा हमले की शिकायत करनें वाला उस समय चौंक गया जब उसके पास एक व्यक्ति नें फोन कर बताया कि वह थानें से बोल रहा हूँ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करानें के बदले कुछ चाय-पानी का जुगाड़ (रिश्वत) देनें की डिमांड की गयी| थाना पुलिस नें बात करने वाला व्यक्ति बनारस का बताया है| पुलिस जाँच कर रही है | जेएनआई आडियों की पुष्टि नही करता|
थाना राजेपुर के ग्राम भरखा निवासी राहुल सिंह नें पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी गाँव में पुरानी रंजिश चल रही है| लिहाजा 22 फरवरी को वह दरवाजे पर खड़ा था उसी दौरान गाँव के दबंगों नें राहुल पर हमला बोल दिया| आरोपियों नें गले में गमछा फंसाकर लाठी-डंडो के साथ मारपीट की | उसी दौरान एक दबंग ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया, जिससे वह बाल-बाल बचे| पुलिस तहरीर मिलने के बाद अभी जाँच की कर रही थी कि अचानक पीड़ित राहुल का कहना है कि उसके पास एक फोन 9005094057 नंबर से आया| उधर से बोलने वाले शख्स नें कहा कि राहुल बोल रहें हो? हम थानें से बोल रहें हैं! क्या दिक्कत है| राहुल नें कहा कि दिक्कत यह है कि हमारे ऊपर लाठी-डंडो से मारा और फायर किया, लेकिन साहब कह रहें हैं कि मारपीट का मुकदमा दर्ज करेंगे, फायरिंग का नही लिखेंगे! जब खुद को थानें से बात करनें वाला शख्स डिमांड रखता है कि वह अच्छी धाराओं में मुकदमा दर्ज करायेगा| लेकिन इसके बदले में चाय-पानी देना होगा| हम 307 धारा में मुकदमा दर्ज करा देंगे| यदि चाय-पानी नही कराया तो 323,504 व 506 में ही मुकदमा दर्ज होगा| एक नम्बर दे रहें है उस पर जो ठीक लगे वह डाल दो, मुकदमा दर्ज हो रहा है जल्द करों मेरे पास समय कम है| जब पीड़ित राहुल नें कुछ असमर्थता जाहिर की दूसरी तरफ से बोलने वाले शख्स नें फोन काट दिया| उसनें अपना नाम सुशील बताया| आडियो वायरल होनें के बाद पुलिस के भी कान खड़े हुए| पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है| थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सोलंकी नें बताया कि जिस नंबर से फोन किया गया वह वनारस का नम्बर होना पता चला है| जाँच की जा रही है|
मै थानें से बोल रहा हूँ! अच्छी धाराओं में मुकदमा लिखाना है तो कुछ चाय-पानी का जुगाड़ करो
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



