नाले में पड़ी मिली गोलगप्पा व्यापारी की अर्द्ध नग्न लाश

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात से लापता गोलगप्पा व्यापारी का शव नाले में पड़ा मिला| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है|
थाना कादरी गेट के सातनपुर पट्टीया निवासी 35 वर्षीय प्रदीप सक्सेना पुत्र प्रकाश ठेली पर गोलगप्पा बिक्री करनें का कार्य करता था| उसकी पत्नी भी कुछ समय पूर्व उसको छोड़कर चली गयी थी| परिजनों ने बताया कि बीती रात लगभग 8 बजे प्रदीप खाना खाकर घर से निकला लेकिन देर रात तक वापस नही आया| जिसके बाद परिजनों नें उसकी तलाश शुरू की| लेकिन उसका पता नही चला| रविवार दोपहर बाद उसका शव गंगा नगर रतन कोल्ड के सामने नाले में प्रदीप की लाश अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़ी थी| शव आसमानी नेकर पहने था जो घुटनों के नीचे था| लाश के ऊपर से एक काले रंग की जैकट पड़ी थी| मौके पर दुकान लगाये गोल गप्पा व्यापारी नरेद्र जब नाले में कूड़े को फेंकनें गये तो नाले में एक युवक का हाथ दिखायी दिया| जिसकी सूचना पर भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कादरी गेट आमोद कुमार दल-बल के साथ मौके पर आ गये| नरकसा निवासी आलोक सक्सेना नें शव की शिनाख्त अपने चचिया ससुर प्रदीप के रूप में की| उपनिरीक्षक केके कश्यप नें शव का पंचनामा भरा| प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार नें बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है|