फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सब्जी विक्रेता नें फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली | सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर निवासी 32 वर्षीय हेमराज पुत्र बाबूराम दिल्ली में ठेली पर सब्जी बिक्री का कार्य करता था| बीते दिन वह दिल्ली से साले की शादी में शामिल होनें परिवार के साथ आये थे| हेमराज ने घर के कमरे के प्लास्टिक की रस्सी व साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना के दौरान हेमराज की पत्नी अपने मायके मेरापुर छदामी भोगांव मैनपुरी में थी| सुबह 6 बजे ग्राम प्रधान के भांजे राजेश नें 112 को सूचना दी| प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला पुलिस बल व फिल्ड यूनिट की टीम पंहुची| मृतक की पत्नी अल्का का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था| मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है| कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है|
सब्जी विक्रेता नें फांसी लगाकर दी जान



