दिल्ली में आई भगवा की सुनामी,विकास और सुशासन की हुई जीत:पीएम मोदी

0
442

नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है कुछ सीटों का रिजल्ट आ चुका है और कुछ के नतीजे आने अभी बाकी हैं लेकिन यह साफ हो गया है कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी को चुना है|
पीएम मोदी ने इस जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया है पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली की जनता को बधाई दी है|पीएम मोदी ने लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि।विकास जीता,सुशासन जीता।दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।  
पीएम मोदी ने कहा मुझे अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]