दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर अरविंद केजरीवाल बोले जनादेश स्वीकार,फैसला सिर माथे पर

0
407

दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट साफ हो गया है| जहां दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हुई है|वहीं बीजेपी ने बहुमत के साथ यहां जीत दर्ज कर रही है| दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की जनता के फैसले को दिल से स्वीकर करते हैं,हम जनादेश स्वीकार करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों का काम अब भी करेंगे और निजी तौर पर उनके दुख-सुख सभी में शामिल होंगे|जनता का जो फैसला हो उसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं| जनता का फैसला सीर माथे पर, मैं भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]