फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)ट्रेन की चपेट में आनें से अज्ञात अधेड़ की मौत हो गयी| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया|
थाना कमालगंज क्षेत्र के गुमटी संख्या 139 व 140 के बीच अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी| मथुरा-कानपुर एक्स्प्रेस ट्रेन फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही थी, गुमटी संख्या 139 के निकट अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी| थाना कमालगंज की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पहुच कर पंचनामा कर शव भेजा| खबर लिखे जाने तक पहचान नही हो सकी मृतक की जेब मेंएक रेलवे टिकट मिला जो भोगांव से फर्रुखाबाद का था|
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत



