लखनऊ:प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। ऐसे में महाकुंभ में हुए भगदड़ के मुद्दें ने एक अलग रुख ले लिया है। महाकुंभ में हुए भगदड़ के कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति मानो जैसे भूचाल आ गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाकुंभ वाले मुद्दें को लगातार उठा रहे हैं। जिससे उत्तर प्रदेश की सियासी सरगर्मी बड़ी हुई है|राजधानी में सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है। साथ ही उसमें 2027 में सपा की जीत का दावा किया जा रहा है। सपा इस पोस्टर से ये संदेश देना चाह रही है कि अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेंगे।इसके बाद 2032 में भव्य अर्धकुंभ का आयोजन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही करेंगे।
27 में आएंगे अखिलेश,32 में भव्य-अर्धकुंभ कराएंगे विशेष

