फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जंगल की झाड़ियों में भीषण आग लग गयी| जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया| मौके पर पर पुलिस और दमकल की गाड़ी पंहुची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया| 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेवर रोड के पास कसमापुर और नगला महानंद के बीच में जंगल की झाड़ियों में आग लग गयी| सूचना पर कोतवाली विनोद शुक्ला दलबल के साथ मौके पर पंहुचे| ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया| फायर बिग्रेड भी मौके पर पंहुची|



