टैम्पों की टक्कर से साइकिल सबार की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) साइकिल से जा रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार टैम्पों नें कुचल दिया, जिससे वह घायल हो गया| सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया| मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस नें मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के चित्रकूट निवासी रक्षपाल पुत्र मोहनलाल साइकिल से खेत देखकर घर वापस आ रहे थे, बदायूं मार्ग चित्रकूट के निकट तेज रफ्तार टैम्पों नें उसको जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया| डा. अमित कुमार नें सीएचसी में रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी शिवरानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के दो पुत्र हैं| राजेपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि टेंपो व चालक को पकड़ लिया गया है| तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा| शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा