आईटीआई के छात्रों को टेबलेट का हुआ वितरण

0
591

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केंद्र सरकार एवं यूपी सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओ के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ एवं टेबलेट वितरण कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रूखाबाद में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया| कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद के 422, अमृतपुर के 241, कायमगंज के183 कुल 846 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, उपायुक्त उद्योग फर्रुखाबाद, नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई राजवीर सिंह रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]