शामली संवाददाता: सोमवार देर रात लगभग दो बजे एसटीएफ मेरठ की टीम ने शामली के झिंझाना क्षेत्र में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद निवासी बाढ़ी माजरा सहारनपुर व उसके तीन साथियों मंजीत, सतीश व एक अन्य को घेर लिया। इस पर अरशद व उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जवाबी फायरिंग में एक लाख के इनामी अरशद समेत चारों बदमाशों की मौत हो गई।
सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाश लूट के इरादे से जा रहे हैं। सूचना पाते ही एसटीएफ मौके पर पहुंची। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि उदपुर के ईंट भट्ठे के पास ब्रेजा कार सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बीच कार सवारों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही। सहरानपुर के गंगोह के एक लाख के इनामी मुकीम और मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग का सदस्य अरशद गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा अरशद का साथी सोनीपत का मंजीत और हरियाणा के मधुबन का रहने वाला सतीश और एक अन्य को भी गोली लगी। 

शामली में एनकाउंटर: कग्गा गैंग के चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर के लगी गोली



