सातनपुर आलू मंडी आढ़तियों व व्यापारियों ने सचिव के एजेंडे का किया विरोध, मंडी के बाहर प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दरअसल शहर की सातनपुर आलू मंडी में 50 किलो आलू की तौल पर 47 किलो का भुगतान किसानों को मिलने का मुद्दा गर्म है| बीते दिन मंडी सचिव के द्वारा एक एजेंडे पर आढतियों के हस्ताक्षर लिए गये, जिसमे कहा कि कोई भी आढ़ती किसानों को 50 की जगह 47 रूपये के दाम नही देगा| फरमान के विरोध में व्यापारियों नें 50 किलो के पूरे दाम को देने से मना कर दिया| वहीं आलू मंडी आढ़ती एसोसिएशन अधिकारियों से वार्ता होनें तक 50 किलो की जगह 47 के दाम देनें के मामले पर अड़े हैं|

दरअसल मंडी सचिव के द्वारा जारी किये गये एजेंडे में कहा है कि किसानों को 50 किलो आलू का पूरा भुगतान हो, किसानों के द्वारा मंडी में बिक्री के उपरांत किसानों को 6 आर प्राप्त करायें, किसानों को मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत कूपन ज़ारी किये जायें, इसके साथ मंडी समिति में आनें वाले किसानों की खुली बिक्री के लिए टीम गठित की गयी है, टीम को सहयोग करें| यदि कोई व्यापारी सहयोग नही करता है तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|

सचिव का एजेडें पर आढतियों और व्यापारियों के हस्ताक्षर भी कराये गये| सचिव के एजेंडा जारी करने के बाद आढ़ती और व्यापारी आक्रोशित हो गये| व्यापारियों नें आलू की तय शर्तों पर खरीद करनें से मना कर दिया| जिसके बाद शुक्रवार को आलू मंडी में निर्धारित समय पर खरीद शुरू नही हुई| बड़ी संख्या में आढ़ती और व्यापारी मंडी के बाहर आ गये और उन्होंने जाम लगा दिया| जिससे आईटीआई सेंट्रल जेल मार्ग बधित हुआ| तकरीबन आधा घंटे बाद सभी वापस मंडी में चले गये| लेकिन मंडी सचिव के एजेंडे के हिसाब से कोई बिक्री नही हुई | किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अजय कटियार, किसान नेता अरविन्द शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी, प्रभाकांत मिश्रा आदि भी आलू मंडी पंहुचे |

सुबह सबसे पहले आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर वर्मा (रिंकू) ने कहा कि शुक्रवार को पूर्व की तरह की तौल होगी| इसके बाद अधिकारीयों से वार्ता के बाद कोई रास्ता निकाला जायेगा| इंडियन पोटैटो ग्रोवर एंड एक्सपोटर्स सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर शुक्ला नें बताया कि सचिव ने तुगलकीय फरमान जारी किया है| शुक्रवार दोपहर में वार्ता प्रस्तावित थी तो उसके बाद ही कोई एजेंडा जारी किया जाता| उसका प्रचार होता| किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें बताया कि वह दोपहर में सेंट्रल जेल चौराहे के निकट हाई-वे जाम करेंगे और फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग भी बंद करेंगी| मंडी सरकारी होनें बाद भी निजी लोगों के हाथ में चल रही है| मंडी सरकार के पैसे वाले लोगों नें कब्जा कर लिया| आढ़ती और व्यापारी सुबह खड़े रहे मंडी सचिव गायब मिले| मंडी सचिव सूरज सहाय सक्सेना नें दावा किया कि एजेंडे को शत प्रतिशत लागू किया गया है| यदि कोई आढ़ती इसको नही मांनेगा तो उसके लाइसेंस को निलंबित किया जायेगा|