यूपी उपचुनाव में घमासान,अखिलेश ने भाजपा पर लगाया बेईमानी का आरोप,पुल‍िस पर भी पथराव

0
361

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर हंमामे हो गया। पुल‍िस पर पथराव क‍िया गया है। समाजवादी पार्टी ने मीरापुर विधानसभा में पुल‍िस पर मतदाताओं से अभद्रता करने, वोट डालने से रोके जाने का आरोप लगाया है।सुबह नौ बजे तक 9.67 प्रत‍िशत मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 34.35 लाख मतदाता 90 प्रत्याशियों की किस्मत का निर्णय करेंगे।
उपचुनाव में भाजपा आठ व उसकी सहयोगी रालोद एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं सपा, कांग्रेस के समर्थन से सभी नौ सीटों पर मैदान में है। बसपा भी इस उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर ताल ठोक रही है। मतगणना 23 नवंबर शनिवार को होगी। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य होंगे।
उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रत‍िशत:
प्रदेश की नौ सीटों के उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक मीरापुर में 26.18,मंझवा में 20. 41,खैर में 19. 18,कुंदरकी में 28. 54,फूलपुर में 17. 68 ,कटेहरी में 24. 28,सीसामऊ में 15. 91,गाज‍ियाबाद में 12.87 प्रतिशत मतदान हुआ है|

प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे:सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव
सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने एक्‍स पर पोस्‍ट क‍िया जिसमे कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ़ फैल गई है। चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ़ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट ज़रूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर फिर से कोई रोके तो आप वहाँ उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद। प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे।बेख़ौफ़ जाएं और अपना वोट ज़रूर डालकर आएं!
 

[adrotate banner="3"]

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में काकरोली में बस स्टैंड के पास पुलिस टीम पर छतों से पथराव किया गया। इससे पूर्व किसान इंटर कॉलेज मैं मतदान को पहुंचे लोगों का आरोप था कि उन्हें मतदान से रोका गया। आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज होने के बावजूद वोट डालने नहीं दिया गया। आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड पर भी इसकी चर्चा की, जिस पर लोगों ने आक्रोश जताया।इसके कुछ देर बाद पुलिस फोर्स बस स्टैंड के समीप से गुजरी तो पथराव किया गया। पथराव में सिपाही विक्रांत घायल हुए हैं। उनके हाथ में चोट लगी है।और थाना प्रभारी राजीव शर्मा और कांस्टेबल शैलेंद्र भाटी को भी मामूली चोट लगी है।

[adrotate banner="2"]