डेस्क:प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ये चुनाव वोट से नहीं बल्कि खोट से जीतना चाहती है। सपा प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि बेईमान अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।
अखिलेश ने कहा कि जबसे वोट पड़ना शुरू हुआ तबसे लगातार शिकायतें आ रही हैं। लगता है चुनाव आयोग की इंद्रियां काम नहीं कर रही हैं। भाजपा ये चुनाव वोट से नही खोट से जीतना चाहती है। मतदाता एक नहीं वे कई बार वोट डालने जाएं.. जब तक वोट न डाल लें तब तक जाएं। चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस कहीं रोक नही सकती जांच नहीं कर सकती हैं। फिर भी भाजपा बेईमानी कर रही हैं।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


