करहल में फर्रुखाबाद के सपा नेताओं ने उपचुनाव का प्रचार किया तेज

0
466

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) करहल विधानसभा के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप मैदान में है। फर्रुखाबाद के सपा नेताओं ने करहल पहुंच चुनाव प्रचार को धार दी। बरनाहल ब्लॉक के विभिन्न गांव में जनसंपर्क करके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव के लिए जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी शशांक सक्सेना ने सभी लोगों के साथ मिलकर गहन जनसंपर्क किया । पार्टी के प्रदेश सचिव मंदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, गौरव यादव, रोमित सक्सेना, अमन सूर्यवंशी, रोहित यादव व पंकज यादव ने भी चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]