यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख घोषित

लखनऊ:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस साल फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षा में कुल 54 लाख छात्र शामिल होंगे।

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हाइस्कूल ए‍वं इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न होगी। परीक्षा में 54,38,597 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। वर्ष 2024 की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च तक कराई गई थी।