लखनऊ दुर्घटना में चौथे युवक अमन नें भी तोड़ा दम

0
347

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते पांच दिनों पूर्व लखनऊ मार्ग दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी थी, जबकि दो युवक घायल हो गये थे| गुरुवार सुबह चौथे युवक अमन राजपूत नें भी दम तोड़ दिया| मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया|

बीते 9 नवंबर देर रात राजधानी लखनऊ में काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात तेज रफ्तार कार एक ट्रक ट्राला में पीछे से घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ट्राला में फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई थी। जिससे कार में सबार फर्रुखाबाद जहानगंज निवासी 24 वर्षीय शशांक राठौर, सिविल लाइन स्थित नई बस्ती फतेहगढ़ निवासी 24 वर्षीय शिवम यादव और जेएनबी रोड फतेहगढ़ निवासी 24 वर्षीय अनुज राठौर की मौत हो गयी थी। सेंट्रल जेल फतेहगढ़ इटावा-बरेली हाई-वे निवासी 30 वर्षीय अमन उर्फ आदित्य और आवास विकास कालोनी निवासी शांतनु घायल हो गये थे| उनका लखनऊ में ही उपचार चल रहा था |
गुरुवार को सुबह घायल अमन उर्फ आदित्य राजपूत की लगभग 9:30 बजे उपचार के दौरान मौत हो गयी| मृतक अमन की बहन अंजू राजपूत व स्वाति बैंक में नौकरी करती हैं| छोटा भाई वैभव इंटर की पढाई कर रहा है| अमन की मौत की खबर पर कोहराम मच गया| माँ ऊषा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]