फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर के मंदिर पर खाटू श्याम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
नगर के मोहल्ला कोटा पार्चा लोहे वाली गली में खाटू श्याम मन्दिर में भीड़ उमड़ी|
श्रद्धालुओं नें पूजा अर्चना कर भगवान की आरती उतारी| कई श्रद्धालु केक लेकर पंहुचे और काटकर जन्मदिन मनाया | मन्दिर के भीतर व बाहर भीड़ नजर आयी | भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें फ़ोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया| 
धूमधाम से मनाया खाटू श्याम जन्मोत्सव



