पल्ला चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

0
645


फर्रुखाबाद;(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पल्ला चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। दरअसल चर्चित पल्ला चौकी प्रभारी अनिल शिकरवार कई मामलों में चर्चा में रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी ने एक युवक को पकड़ कर बिना अधिकारियों को सूचना दिए उसकी जमकर पिटाई के बाद उसे छोड़ा, जिसकी जानकारी एसपी को होने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया हैं। लाइन हाजिर किये गये दारोगा अनिल शिकरवार ने बताया कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नही की, फर्जी अफवाह है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]