सूर्य पूजन के साथ श्रीराम कथा का श्रीगणेश

0
213

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)श्रीराम कथा का सूर्य पूजन के साथ ही श्रीगणेश हो गया| 21 वें मानस सम्मेलन में राम कथा की अमृत वर्षा होगी|

नगर के डीपीवीपी विद्यालय में श्री राम कथा आयोजन समिति मदारवाडी द्वारा आयोजित 21 वें मानस सम्मेलन का शुभारंभ संत श्री ईश्वर दास जी ब्रह्मचारी महाराज ने किया | उन्होंने कहा कि सूर्य हमें ऊर्जा प्रदान करता है। मानस सम्मेलन का शुभारंभ सूर्य पूजन के साथ करते हुए कहा कि आज के समय में मानस सम्मेलन की बहुत आवश्यकता है। तुलसी की मानस हमें जीवन जीना सिखाती है। व्यास जी की महाभारत में मरना सिखाती। जिसने जीना और मरना सीख लिया। उसी का जीवन सार्थक है। मानस इंसान को समाज परिवार और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराती है। जहां-जहां राम की कथा होती है वहां हनुमान जी और महादेव जी अवश्य पहुंच जाते हैं। भगवान का शाश्वत विग्रह है। मानस का नित्य पूजन करने से सभी कामनाएं पूर्ण होती हैं| आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला, प. अरविन्द दीक्षित आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]